जनेश्वर मिश्र जैसे नेता समाज में रोज रोज पैदा नहीं होते पारस नाथ यादव

Saturday, August 5, 2023 - 20:24
Updated: 3 years ago
0
जनेश्वर मिश्र जैसे नेता समाज में रोज रोज पैदा नहीं होते पारस नाथ यादव

अयोध्या ।(आर एन आई) समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहियाभवन गुलाबबाड़ी पर जिला कमेटी की मासिक बैठक सपा जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव की अध्यक्षता मे संपन्न  हुई। जिसमे मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ/सेक्टर  स्तर  तक संगठन को मजबूत करने एवं लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीतियो पर चर्चा हुई।  एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जायेगा जिसमें समाजवादी पार्टी की सरकार मे किये गये जनहित के कार्यों को सेक्टर से बूथ स्तर तक जगह जगह जनपंचायत लगाकर लोगो को बताया जायेगा।एवं प्रख्यात चिंतक दार्शनिक व समाजवादी पार्टी में छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र एवं पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिहं यादव  के जयंती के मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सपा के राष्ट्रीय महासचिव  पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद ने इस मौके पर कहा कि छोटे लोहिया द्वारा किए गए तमाम कार्य आज मील का पत्थर साबित हुए हैं ,उन्होंने समाजवादी पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। श्री प्रसाद ने कहा कि जनेश्वर मिश्र द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही समाजवाद को समझा जा सकता है ऐसे में कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेकर आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहराने के लिए तैयार होना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जैसे नेता समाज में रोज-रोज पैदा नहीं होते उनके द्वारा किए गए कार्यों ने समाज को एक नई दिशा प्रदान की है। श्री यादव ने कहा छोटे लोहिया हमेशा समाजवादी कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए तैयार रहने के लिए कहते थे श्री यादव ने कहा  कि 9 अगस्त,को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी   सेक्टर व बूथ स्तर तक गांव गांव जाएंगे और समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे तथा भाजपा सरकार द्वारा जन विरोधी नीतियों को भी उजागर  करेंगे कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि छोटे लोहिया के जन्मदिन कार्यक्रम को मनाने के बाद समाजवादी पार्टी कार्यसमिति की मासिक बैठक भी की गई जिसमें आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की भूमिका पर गहन मंथन हुआ ।श्री यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार रहने की हिदायत दी गई साथ ही यह भी कहा गया कि इस बार का चुनाव बेहद खास है ऐसे में समाजवादी पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीटें कैसे मिले इस पर मंथन करना होगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से बीकापुर विधानसभा के प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर पूर्व विधायक जय शंकर पांडेय  महानगर नगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, जिला महासचिव बख्तियार खान जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद राजेश पटेल, ललित यादव, रामजी पाल, ओपी पासवान, मो. रईस खान महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, वरिष्ट नेता छेदी सिंह, छोटे लाल यादव, चौधरी बलराम यादव, राकेश यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, अमृत राजपाल दानबहादुर सिंह,अंसार अहमद बब्बन, सरोज यादव,जय सिंह यादव सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User