जनसेवा दल की बैठक में संगठन मजबूती पर हुई चर्चा, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Monday, June 30, 2025 - 19:47
Updated: 1 year ago
0
जनसेवा दल की बैठक में संगठन मजबूती पर हुई चर्चा, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

फतेहपुर (आरएनआई) बिंदकी कस्बा के रावतपुर-ललौली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस मंे जनसेवा दल की बैठक आयोजित हुुई। जिसमें संगठन मजबूती पर चर्चा करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। 

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी व संरक्षक शिवकंठ सविता ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव रजोल सेन ने शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री सेन ने कहा कि पार्टी को जिले में मजबूती प्रदान की जाए। विधानसभा के साथ-साथ बूथ स्तर पर पार्टी को खड़ा किया जाए। क्योंकि विधानसभा चुनाव अब नजदीक है इसलिए अभी से पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुट जाएं। गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं रीतियों से आमजन को अवगत कराने का काम करें। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शशी सेन, जिलाध्यक्ष अशोक सविता फौजी, महिला जिलाध्यक्ष संगीता सेन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश सविता, सदर विधानसभा उपाध्यक्ष विजय सविता, अजय, अजय पाल सविता, अनिल कुमार सविता, छोटू सविता, सुनीत कुमार, रामचरन, भोला, शिवसागर, ज्ञानेन्द्र सविता, रामखेलावन, राजन, सर्वेश कुमार, अमित कुमार, विनोद कुमार, बिन्देश्वरी, आकाश सविता भी मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User