जनपद शाहजहांपुर के जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग की स्थिति की समीक्षा बैठक की

Wednesday, December 6, 2023 - 16:20
Updated: 3 years ago
0
जनपद शाहजहांपुर के जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग की स्थिति की समीक्षा बैठक की

शाहजांहपुर, (आरएनआई) जनपद शाहजहांपुर के जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग की स्थिति की समीक्षा बैठक की | डीएम ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की सर्वप्रथम तहसील मुख्यालय तथा उसके बाद ब्लॉक मुख्यालय की सभी सरकारी तथा वाणिज्यिक बिल्डिंग पर टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगा होना सुनिश्चित करें | सहायक अभियंता लघु सिंचाई के द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा जिले में कुल 47 स्थल टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाने हेतु चयनित किए गए हैं, 14 प्राइवेट बिल्डिंग में भी टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाए जा चुके हैं | डीएम ने निर्देश दिए हैं कि वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगा होना अनिवार्य है | उन्होंने कहा स्कूलों कॉलेज, तथा सभी सरकारी विभाग की बिल्डिंगों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाने हेतु उनके विभाग अध्यक्षों को निर्देशित कर दिया जाए। 

 जिलाधिकारी महोदय ने बैठक में उपस्थित सभी खंड विकास अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत हो रहे रीस्टोरेशन वर्क पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया| उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों  को गोवंश संरक्षण हेतु तत्परता से कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया। 

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, पीडी डीआरडीए अवधेश  राम, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User