जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में भूगर्भ जल प्रबंधन के संबंध में बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई संपन्न

Tuesday, October 3, 2023 - 19:45
Updated: 3 years ago
0
जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में  भूगर्भ जल प्रबंधन के संबंध में बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई संपन्न

शाहजहांपुर, (आरएनआई) जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में  भूगर्भ जल प्रबंधन के संबंध में बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई संपन्न। एनओसी प्राप्त करने हेतु कम संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूगर्भ जल के अंधाधुंध दोहन से होने वाले नुकसान के विषय में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जिले के ऐसे उद्योग जिन्होंने विभाग से एनओसी नहीं प्राप्त की है, उन्हें पहले नोटिस दिया जाए तत्पश्चात उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पहले इंडस्ट्रियल एरिया को कवर करिए, उसके बाद सरकारी विभागों को भी कवर कीजिए। डीएम ने निर्देश दिया कि भूगर्भ जल से संबंधित सभी कार्यवाहियां पूर्णतः पारदर्शी तरीके से निष्पादित की जानी चाहिए।  जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित शारदा नहर के अधिशासी अभियंता सुनील भास्कर से अपनी कार्ययोजना तत्काल प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में अधीक्षण अभियंता लघु सिंचाई, अधिशासी अभियंता शारदा नहर सुनील भास्कर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User