5 अक्टूबर को पंचायत मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया का भ्रमण कार्यक्रम

Tuesday, October 3, 2023 - 19:42
Updated: 3 years ago
0
5 अक्टूबर को पंचायत मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया का भ्रमण कार्यक्रम

गुना, (आरएनआई) प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मध्‍यप्रदेश शासन श्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया दिनांक 05 अक्‍टूबर 2023 को जिले के भ्रमण पर रहेंगे तथा विभिन्‍न भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्राप्‍त जानकारी अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिसोदिया दिनांक 05 अक्‍टूबर 2023 को दोपहर 12:30 बजे कोतर श्‍यामपुर आगमन पश्‍चात विद्युत सब-स्‍टेशन का भूमिपूजन एवं पंचायत भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 01:30 बजे बमोरी आगमन पश्‍चात एसआरएलएम द्वारा सिलाई, मसाला एवं दाल मिल इकाई के शुभारंभ (स्‍थान आजीविका भवन बमोरी), दोपहर 02:30 बजे ग्राम मोरखेडी में विद्युत सब-स्‍टेशन का भूमिपूजन, दोपहर 03:30 बजे फतेहगढ आगमन पश्‍चात पनहेटी बांध एवं सीएम राईज स्‍कूल के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने उपरांत गुना के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User