जंगल में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव

Thursday, July 3, 2025 - 19:34
Updated: 1 year ago
0
जंगल में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव
demo

फतेहपुर (आरएनआई) शौचक्रिया के लिए घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी का शव गुरूवार की सुबह गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है। 

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी रंगनाथ निषाद की पुत्री रेशमी बुधवार की शाम लगभग पांच बजे शौचक्रिया के लिए घर से निकली थी फिर वापस नहीं लौटी। काफी देर बीतने के बाद जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग न लगा। आज सुबह गांव के कुछ लोग शौचक्रिया के लिए जा रहे थे तभी गांव के बाहर जंगल में महुए के पेड़ पर किशोरी का शव लटका देख परिजनों को दी। जिस पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण ज्ञात नहीं हो सका। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User