जंगल बचेगा तो जीवन बचेगा, युवा विकास समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thursday, July 31, 2025 - 20:41
Updated: 1 year ago
0
जंगल बचेगा तो जीवन बचेगा, युवा विकास समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) युवा विकास समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर मेडिकल कॉलेज के पास स्थित कताई मिल पर प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण पर रोक लगाने और लगभग 2000 पेड़ों को कटने से बचाने का अनुरोध किया।

समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कि मेडिकल कॉलेज के बगल में औद्योगिक विकास घोषित होने पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगे जिससे निकलने वाला प्रदूषण मरीजों के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। वही जनपद में बहुत सारे औद्योगिक क्षेत्रो प्लाट खाली पड़े हुए हैं जिस पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा सकती है और लगभग 2000 पेड़ों को काटने की योजना है, जो कि कताई मिल पर लगे हुए हैं। ये पेड़ न केवल हमारे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए भी बहुत मायने रखते हैं। पेड़ों की कटाई से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ेगा, बल्कि यह जैव विविधता के लिए भी हानिकारक होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, आफताब, एडवाइजर विकास श्रीवास्तव, सुशील, अविनाश त्रिवेदी, संजय दत्त द्विवेदी, अमित आदि लोग रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User