पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई, पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने उपहार भेंटकर किया विदा

Thursday, July 31, 2025 - 20:41
Updated: 1 year ago
0
पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई, पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने उपहार भेंटकर किया विदा

फतेहपुर (आरएनआई) लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई समारोह गुरूवार को पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की ओर से किया गया। सेवानिवृत्त दोनों कर्मियों को साथियों ने माला पहनाकर व उपहार भेंटकर विदा किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने की। सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी कर्मी व संघ के जिला मंत्री रहे मो0 शोएब खान व रमेश चन्द्र को साथी कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र व उपहार भेंटकर विदाई दी। साथ ही उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की गई। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रिरियल वर्कचार्ज एवं चालक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, ठेकेदारों में मिनिस्ट्रिरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्र बहादुर, राहुल कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, इरफान अहमद, संतोष कुमार, देवराज, बलराम सिंह, मनोज सिंह, गोपाल शुक्ला, मो0 फहद अहमद, सत्यम कनौजिया, शैलेन्द्र सक्सेना, पवन‌ मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, रिशी के अलावा अन्य साथी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User