कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत

Thursday, July 31, 2025 - 20:41
Updated: 1 year ago
0
कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के बिंदकी बस स्टाप एक नर्सिंग होम के समीप स्थित पुरानी कब्रिस्तान में भू-माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे को लेकर लोगों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। 

शहर के महाजरी मुहल्ला निवासी मो0 आरिफ सचान की अगुवई में बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि शहर के बिंदकी बस स्टाप के निकट ओमनी नर्सिंग होम के सामने स्थित एक पुराना कब्रिस्तान है। जिसमें मोमिन अंसारी बिरादरी के शवों को दफन किया जाता है। इस कब्रिस्तान में दबंग व भूमाफियाओं ने अपनी दबंगई के बल पर अवैध रूप से कब्जा करके दुकान व मकान बनवा रहे हैं। समझाने के बाद भी नहीं मान रहे हैं। मांग किया कि भूमाफियाओं के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर कब्रिस्तान को कब्जा मुक्त करवाया जाए। इस मौके पर दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User