छोटी दिवाली पर मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी की इंस्पेक्टर्स के तबादलों की सूची

Wednesday, October 30, 2024 - 21:23
Updated: 2 years ago
0
छोटी दिवाली पर मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी की इंस्पेक्टर्स के तबादलों की सूची

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है, पुलिस मुख्यालय ने आज छोटी दिवाली के दिन भी एक तबादला सूची जारी की है इसमें इंस्पेक्टर्स के तबादले किये हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आज एक तबादला सूची जारी की है जिसमें तीन पुलिस अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया है, आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर लोकेन्द्र सिंह ठाकुर को अलीराजपुर से भोपाल शहर , कार्यवाहक निरीक्षक रामकुमार पाटिल को शाजापुर से बड़वानी और कार्यवाहक निरीक्षक धवल सिंह चौहान को ग्वालियर से दतिया पदस्थ किया है।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User