कुंभराज में विकास यात्रा में सांसद रोडमल नागर और पूर्व विधायक ममता मीना ने छात्रावास में कन्या पूजन कर किया छात्राओं के साथ भोजन

विधानसभा चांचौडा अंतर्गत शहरी क्षेत्र कुंभराज के 15 वार्डों में पहुंची विकास यात्रा

Thursday, February 16, 2023 - 23:28
Updated: 4 years ago
0
कुंभराज में विकास यात्रा में सांसद रोडमल नागर और पूर्व विधायक ममता मीना ने छात्रावास में कन्या पूजन कर किया छात्राओं के साथ भोजन

गुना। विकास यात्रा गुरुवार को विधानसभा चांचौड़ा के शहरी क्षेत्र नगर परिषद कुंभराज की 15 वार्डों में पहुंची। यात्रा की शुरुआत वार्ड क्रमांक 3 से प्रारंभ होकर नगर परिषद कुंभराज के वार्ड क्रमांक 15 में सामूहिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई। इस दौरान विकास यात्रा में सांसद रोडमल नागर एवं पूर्व विधायक श्रीमती ममता रघुवीर सिंह मीना का जगह जगह पुष्प वर्षा कर नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया।
नगर परिषद कुंभराज के अन्तर्गत आने वाली 15 वार्डों में यात्रा का भ्रमण 7 किमी क्षेत्र में रहा जहां लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। कार्यक्रम स्थल वार्ड क्रमांक 3 में सांसद रोडमल नागर और पूर्व विधायक श्रीमती ममता मीना ने कन्या पूजन किया। इसके बाद कन्या छात्रावास कुंभराज में उनके साथ भोजन किए और उनकी समस्याएं सुनीं। उक्त कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 3,4,2,1,5,6 के लोग शामिल हुए। इसके पश्चात यात्रा कुंभराज के वार्ड क्रमांक 7 में पहुंची। इस यात्रा कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14 एवं वार्ड क्रमांक 15 की जनता शामिल हुई। इस मौके पर सांसद श्री नागर एवं पूर्व विधायक श्रीमती मीना ने सीसी रोड का भूमिपूजन किया। विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए कलेक्‍टर द्वारा यात्रा के लिए सेक्टर प्रभारी, यात्रा प्रभारी एवं सहायक यात्रा प्रभारी नियुक्त किये गए थे जो यात्रा के साथ रहे। विकास यात्रा कार्यक्रम में लोकार्पण/ शिलान्यास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे जिन्होंने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा से बढ़चढ़ कर स्वागत किया। इसके साथ ही अतिथियों ने राजीव गांधी चौराहे पर 50 लाख रुपए की लागत के सी.सी. रोड का भूमिपूजन किया। विकास यात्रा के दौरान पेंशन, पात्रता पर्ची, लाड़ली लक्ष्मी योजना,  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, एवं प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन एवं आयुष्मान कार्ड के हितग्राहियो को लाभान्वित किया गया। यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक, युवा संवाद कार्यक्रम के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User