छत्तीसगढ़ कुंज में साकेतवासी श्रीमहंत रामबली दास महाराज का द्विदिवसीय स्मृति महोत्सव 10 सितम्बर से

Friday, September 8, 2023 - 14:29
0
छत्तीसगढ़ कुंज में साकेतवासी श्रीमहंत रामबली दास महाराज का द्विदिवसीय स्मृति महोत्सव 10 सितम्बर से

वृन्दावन। (आरएनआई) जगन्नाथ घाट स्थित हरिव्यासी महा निर्वाणी निर्मोही अखाड़ा (छत्तीसगढ़ कुंज) में साकेतवासी श्रीमहंत रामबली दास महाराज का द्विदिवसीय पावन स्मृति महोत्सव 10 से 11 सितम्बर 2023 पर्यन्त अत्यन्त श्रृद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।

जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि छत्तीसगढ़ कुंज में विराजित ठाकुरश्री मथुरा मल हुलास बिहारी लालजी के सेवायत महंत गोपीकृष्ण दास महाराज के द्वारा आयोजित इस महोत्सव में 10 सितम्बर को अखंड श्रीराम चरित मानस पाठ पारायण प्रारम्भ होगा।इसके अलावा 11 सितम्बर को प्रातः 9 बजे महंताई समारोह आयोजित होगा।तत्पश्चात संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा आदि के कार्यक्रम होंगे।

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि यह स्मृति महोत्सव अ.भा. श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेन्द्र दास महाराज के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों के प्रख्यात संतों के सानिध्य में सम्पन्न होगा।

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User