मुख्यमंत्री ने खाद की आपूर्ति,बिजली की आपूर्ति, हितग्राही मूलक योजनाओ का क्रियान्वयन

मुख्यमंत्री ने खाद की आपूर्ति,बिजली की आपूर्ति, हितग्राही मूलक योजनाओ का क्रियान्वयन,आने वाले त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

Friday, September 8, 2023 - 12:37
Updated: 3 years ago
0
मुख्यमंत्री ने खाद की आपूर्ति,बिजली की आपूर्ति, हितग्राही मूलक योजनाओ का क्रियान्वयन
सांकेतिक तस्वीर।

भोपाल। (आरएनआई) कानून व्यवस्था को लेकर निर्देश कानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी ड्यूटी, कानून व्यवस्था बनाए रखे हम अपनी चुस्ती फुर्ती और सावधानी में कोई कमी न आए। मेरी भी यही ड्यूटी है।
डीजीपी को निर्देश दिए कि आप भी समीक्षा करते रहे कि तीज त्योहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे।
एसपी-कलेक्टर शांति समिति की बैठक कर आवश्यक निर्णय ले।शांति सुरक्षा का माहौल बनाएं।
फसलों के नुकसान पर निर्देश
बारिश प्रारंभ हुई यह प्रसन्नता की बात। कई जगह सोयाबीन की फसलों का नुकसान हुआ है। लेकिन चिंता न करें किसानों का कल्याण मेरी सरकार का मिशन है।
सभी जिला अधिकारी फसलों की स्थिति पर  नजर रखे
जहां भी अल्प वर्षा के कारण नुकसान हुआ। वहां राहत देंगे, फसल बीमा का पैसा देंगे।क्षति का आकलन कर आरबीसी 6(4) के अंतर्गत देंगे।
वास्तविकता के आधार पर आकलन कर हम नुकसान होने पर राहत देंगे। यह हमारा धर्म कर्तव्य है।
बिजली की आपूर्ति के संबंध में निर्देश
बिजली को लेकर अब स्थिति सामान्य है, अभी एक बार और समीक्षा करेंगे।
ऊर्जा विभाग के साथ कलेक्टर कमिश्नर भी आपूर्ति की स्थिति देखे।10 घंटे कृषि के लिए  आपूर्ति सुनिश्चित कराए
एक सिस्टम कार्य करता रहे कि किसानों को फसलों का नुकसान न हो इसके लिए एडवाइज और समुचित निर्देश देते रहे हैं।
जिले की जल उपयोगिता समिति की बैठक जरूर करा लें।
बांध में पानी है तो बैठक कर तय करे कि पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराए
जल जीवन मिशन के संबंध में निर्देश
जल जीवन मिशन के कामों की समीक्षा कर ले
सिस्टम बनाए और जांचे कि कहीं कोई कमी न रह जाए
व्यवस्था डिसेंट्रलाइज्ड करे
रिस्टोरेशन का काम सही से हो जाए
खाद्य आपूर्ति को लेकर निर्देश 
खाद्य की आपूर्ति सुनिश्चित करना कलेक्टर की ड्यूटी है।
समय पर बताएं यदि कहीं कमी हैं तो 
जिले में आकलन कर ले कहीं कोई गैप है तो अभी बताए।
कलेक्टर कमिश्नर रबी की फसल की बोनी के पहले पूरा आकलन कर विभाग को बताए।
योजनाओं के क्रियान्वयन पर निर्देश हितग्राही मूलक योजनाएं समय पर भुगतान होता रहे चुनाव की व्यवस्था के कारण कोई दिक्कत न हो योजनाएं संचालित होती रहे मुख्यमंत्री जन आवास योजना भी जल्दी ला रहे हैं।
इस योजना में वो गरीब रहेंगे जिनके नाम पीएम।आवास में नहीं जुड़े, उनके आवेदन मंगा रहें है।
उनकी सूची बनेगी , आप ध्यान देंगे कि इस सूची बनाने में कोई अनैतिक कार्य न शुरू हो जाएं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User