छतरपुर में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश नाकाम — मस्जिद में आग लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश जारी
छतरपुर (आरएनआई) हरपालपुर थाना अंतर्गत ग्राम इमलिया में गुरुवार की रात को गांव के ही कुछ आसामाजिक तत्वों में मस्जिद में घुसकर जमकर उत्पाद किया और मस्जिद में आग लगा दी जिससे मस्जिद की जनमाज, तिलावत के पारे, कुरान शरीफ सहित अन्य सामान जल गया, सुबह जब मस्जिद के इमाम नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंचे तो मस्जिद में आग लगी हुई थी इसकी सूचना गांव के लोगों को दी और गांव के लोग ने पहुंचकर आग बुझाई। पुलिस ने इस मामले में हर्ष पटेरिया और मनोज पटैरिया को उत्तरप्रदेश के महोबा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि इस साजिश में अन्य तो शामिल नहीं थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

