चौथे स्तंभ ने किया नगर परिषद के कार्यक्रमों का बहिष्कार

चौथे स्तंभ ने किया नगर परिषद के कार्यक्रमों का बहिष्कार परिषद ने विधायक जयबर्धन सिंह की घोषणा को भी किया दरकिनार।

Saturday, September 23, 2023 - 19:19
Updated: 3 years ago
0
चौथे स्तंभ ने किया नगर परिषद के कार्यक्रमों का बहिष्कार

गुना-आरोन (आरएनआई) पत्रकार संघ आरोन द्बारा आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से आगामी निर्णय तक नगर परिषद के सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया । जिसमें तय किया गया की नगर परिषद द्बारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम,य बैठक में न तो कोई पत्रकार सम्मिलित होगा और न ही अपने समाचार पत्र य चैनल में खबरों को कोई स्थान दिया जाबेगा।

उल्लेखनीय है कि पत्रकार संघ वर्षों से पत्रकार भवन उपलब्ध कराने की मांग नगर परिषद से करता रहा है जिस पर उन्हें लगातार आश्वासन भी दिया जाता रहा। 11 अगस्त को परिषद की बैठक में भी पत्रकारों की मांग को स्वीकृति प्रदान की गई लेकिन कल सीएमओ से मिलने गए पत्रकारों को भवन देने में असमर्थता जताई गई।

8 दिसंबर 2022 को आरोन में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह के दौरान गुना राजगढ़ भोपाल और अशोकनगर के सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने पत्रकारों को निशुल्क भवन देने की घोषणा मंच से ही की थी साथ ही मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि मिंटूलाल जैन को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। लेकिन 9 माह बीत जाने के बाद भी कांग्रेसी परिषद ने यह साबित कर दिया है कि विधायक जयवर्धन सिंह की घोषणा का उन पर कोई असर होने वाला नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User