पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मीडिया के साथियों से बदसुलूकी बर्दास्त नही की जाएगी

Saturday, September 23, 2023 - 19:27
Updated: 3 years ago
0

इंदौर (आरएनआई) मांग मातंग समाज के कार्यक्रम में आमंत्रण पर जब मीडिया कवरेज करने पहुंचा तो कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा मीडिया को बाहर करो। कमलनाथ के सुरक्षा गार्ड ने मीडिया साथियों से धक्का मुक्की की, कमलनाथ ने मंच से कहा में इनसे बात करने आया हु  हटिए आप सब। मीडिया ने कार्यक्रम का बायकॉट किया तो कहा जिसे जाना है जाए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

मीडिया से बदसुलूकी बर्दास्त नही की जाएगी, इस कार्यक्रम में मीडिया को आमंत्रित किया गया था तभी मीडिया के साथी पहुंचे थे। मीडिया से बदसुलूकी करने वालो को माफी मांगना होगी।

हेमंत शर्मा महासचिव, इंदौर प्रेस क्लब जिसे जाना हो जाए कमलनाथजी के इसी कड़वे वचन के कारण  कांग्रेस की निर्वाचित सरकार बीजेपी की झोली में चली गईं थी। मीडिया आमंत्रण मिलने पर कवरेज के लिए गाँधी हॉल आयोजन में गया था लेकिन वहां एकाएक कमलनाथजी का उत्तेजित स्वरूप देखकर सभी हतप्रभ रह गए। आयोजकों को मीडिया के लिए पर्याप्त स्थान रखना था। अब इस मामले में मीडियाकर्मियों के आत्मसम्मान की पुर्नस्थापना भी स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को ही करना होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User