चोरी की घटना का खुलासा न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने दिया धरना

Monday, September 25, 2023 - 21:08
Updated: 3 years ago
0
चोरी की घटना का खुलासा न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने दिया धरना

सिकंदराराऊ, (आरएनआई) पोपपुर में हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा न होने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता तहसील पर पुनः  धरने पर बैठे और दूध प्रदर्शन किया।            
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव पोपपुर में भारतीय किसान यूनियन के एक पदाधिकारी के यहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें लाखों रुपए की नगदी और जेवरात आदि को चोर चोरी कर ले गए थे जिसमें किसान यूनियन के  पीड़ित पदाधिकारी का आरोप है कि पुलिस  द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की थी और न पुलिस के द्वारा आरोपियों पर कोई कार्रवाई कर उसके चोरी गए माल को बरामद किया गया है। जिसको लेकर दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील में घटना के खुलासे की मांग को लेकर 15 सितम्बर को धरने पर बैठे थे तब एसडीएम को ज्ञापन  के माध्यम 10 दिन का अल्टीमेटम देकर धरना समाप्त कर दिया था । आज 10 दिन पूरे हो गए तो किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुनः तहसील में घटना के खुलासे की मांग को लेकर धरना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User