ट्रक ने मारी कार को टक्कर ,कार सवार बाल बाल बचे

Monday, September 25, 2023 - 21:09
Updated: 3 years ago
0
ट्रक ने मारी कार को टक्कर ,कार सवार बाल बाल बचे

सिकंदराराऊ। (आरएनआई) अलीगढ़ रोड पर एक स्विफ्ट डिजायर कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार बाल बाल बच गए।
 जय चौहान पुत्र कृष्ण चौहान निवासी हरनगरपुर थाना ओछा जिला मैनपुरी  अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली की ओर से अपने घर मैनपुरी जा रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब जय चौहान अपनी कार को लेकर सिकंदराराऊ जीटी रोड स्थित फौजी पड़ाव के समीप पहुंचे तो एटा की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिसमें कार सवार बाल बाल बच गए। बताया जाता है कि   कि घटना सुबह 4:30 की है। एक्सीडेंट होने के बाद कार सवार कुछ समझ पाते वहीं मौका पाकर ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया । घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User