चैनल की डिबेट में भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक भिड़े

डिबेट के दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच झूमाझटकी का वीडियो भी वायरल हो गया।

Sunday, April 16, 2023 - 20:50
0
अशोकनगर। जिले के चंदेरी में डिबेट के दौरान गुंडा कहने पर कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान 'डग्गी राजा' और उनके बेटे विजय प्रताप सिंह चौहान भाजपा के दिव्यांग नेता नारायण सिंह यादव से भिड़ गए। पुलिस ने विधायक गोपाल सिंह, उनके बेटे व दो अन्य लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
रविवार को इंटरनेट मीडिया चैनल द्वारा डिबेट कराई जा रही थी। इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा शासन में गुंडाराज चल रहा है। इसी पर पलटवार करते भाजपा के दिव्यांग पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ने कह दिया कि सबसे बड़ा गुंडा चंदेरी विधायक है। इसी बात पर भाजपा व कांग्रेस नेताओं में झूमाझटकी हो गई।
बाद में भाजपा नेताओं ने चंदेरी थाने में शिकायत की। विधायक का कहना है कि जब से भाजपा के वरिष्ठ नेता यादवेंद्र सिंह यादव कांग्रेस में आए हैं, तब से भाजपा मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। नारायण सिंह पहले भी मेरे विरुद्ध झूठे प्रकरण दर्ज करवा चुके हैं।
उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी का आरोप है कि विधायक ने डिबेट के दौरान अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दिव्यांग कार्यकर्ता से यहां तक कहा कि मेरी सरकार आएगी तो बोटी-बोटी काट दूंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User