चीफ जस्टिस पर जूता हमले के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषी अधिवक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 

Friday, October 10, 2025 - 20:49
Updated: 1 year ago
0
चीफ जस्टिस पर जूता हमले के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषी अधिवक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 

फतेहपुर (आरएनआई) आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर हुए शर्मनाक जूता हमले की घटना के विरोध में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे भारतीय संविधान, न्यायपालिका और लोकतंत्र पर खुला हमला करार दिया। पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर दोषी अधिवक्ता के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की।

आप नेताओं ने घटना को लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश बताया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और कानून मंत्री इस गंभीर मुद्दे पर रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि दोषी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज करते हुए सड़कों पर उतरकर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रांत उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहजहां, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला महासचिव मनोज पाल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष माया गौतम, एडवोकेट रामकिशोर विश्वकर्मा, बाबूराम, अवधेश प्रजापति, किसान प्रकोष्ठ राकेश यादव भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User