गरबा-डांडिया उत्सव में महिलाओं और बच्चों का रंगारंग प्रदर्शन, भारतीय संस्कृति की झलक

Oct 10, 2025 - 20:49
Oct 10, 2025 - 20:52
 0  486
गरबा-डांडिया उत्सव में महिलाओं और बच्चों का रंगारंग प्रदर्शन, भारतीय संस्कृति की झलक

फतेहपुर (आरएनआई) भारतीय दोसर वैश्य महासमिति महिला इकाई द्वारा स्थानीय कृष्णा लाज में गरबा एवं डांडिया डांस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक बढ चढकर डांडिया कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सोलो डांस, डांडिया क्वीन एवं म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सोलो डांस में बच्चियों के बीच में प्रथम स्थान सानवी गुप्ता, द्वितीय स्थान आन्या गुप्ता एवं तृतीय स्थान अनिका गुप्ता ने प्राप्त किया। महिलाओं के डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैष्णवी गुप्ता, द्वितीय स्थान शिक्षा गुप्ता एवं तृतीय स्थान श्रेया गुप्ता ने प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में रितिका गुप्ता एवं डांडिया डांस क्वीन में प्रीतिजा गुप्ता, डांडिया क्वीन में नमृता गुप्ता ने स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महिला इकाई की अध्यक्ष कविता गुप्ता ने कहा कि गरबा एवं डांडिया हमारी भारतीय परंपरा थी उस परंपरा को हम सभी लोग मिलकर आगे बढाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे मातृ शक्तियों में महिला सशक्तीकरण का भाव जागृत होता है। इस मौके पर कंचन गुप्ता, सोनी गुप्ता, संरक्षक पूनम गुप्ता, वैश्य एकता परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी, अर्चना गुप्ता, सीमा गुप्ता, अनीता गुप्ता, मनीषा गुप्ता सोनू, जागृति गुप्ता, बबिता गुप्ता, प्रीति गुप्ता, डाली गुप्ता, रंजना गुप्ता, सुनीता गुप्ता, संरक्षक रामविशाल, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता, मनीष गुप्ता, साजन गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, अमित गुप्ता, आनंद गुप्ता, यश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0