चिराग पासवान ने बिहार को लेकर राज्य सरकार को घेरा।
चिराग पासवान ने बिहार को लेकर राज्य सरकार को घेरा
खगड़िया। (आरएनआई)।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख एवं सांसद चिराग पासवान ने कल यहाँ बिहार को लेकर राज्य की नीतीश कुमार सरकार को घेरा।
श्री पासवान यहाँ कोशी कालेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर पार्टी की उपाध्यक्ष डॉ-रेणू कुशवाहा, पूर्व सांसद अरुण कुमार, वरिष्ठ नेता विजय कुशवाहा सहित कई नेता मौजूद थे। श्री पासवान ने कहा बिहार की हालत ठीक नहीं है।लोग परेशान हैं।विकास के बदले ओछी राजनीति हो रही है।अपने पिता स्व राम विलास पासवान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह राज्य की बदहाली को दूर करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।एल,एस।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

