चश्मा सेंटर का नगर पालिका चेयरमैन ने किया उद्घाटन

Monday, June 16, 2025 - 19:34
Updated: 1 year ago
0
चश्मा सेंटर का नगर पालिका चेयरमैन ने किया उद्घाटन

फतेहपुर (आरएनआई) दिल्ली चश्मा सेंटर का नगर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्या द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन ने प्रतिष्ठान की सराहना करते हुए इसे जनपद के लिए उपयोगी एवं लाभदायक बताया।

सोमवार को शहर के जीटी रोड बैंक आफ बडौदा के निकट दिल्ली चश्मे वाले का नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्या द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। प्रोपाइटर अशरिक ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में कम्प्यूटर द्वारा आँखों की जांच कर नज़र के चश्मे बनाये जाते हैं। ब्रांडेड कम्पनियों रेबैन, टॉमी, हिलफिगर, वेलासिटी, पोलिस, टाइटन, प्यूमा, फास्टट्रैक जैसी प्रतिष्ठित कम्पनियों के धूप के  चश्मे उपलब्ध होंगे साथ ही नज़र के चश्मे में ऑटो ग्लास, आरसी, एआरसी, ग्लास,क्रीज़ाल ग्लास समेत अन्य ब्रांड्स के शीशे उपलब्ध है। कांटेक्ट लेंस व कान की मशीन भी उचित मूल्यों पर उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर सभासद मो शादाब, सभासद, मिक्खु मामा, सभासद मो0 वसीम उर्फ राजू, ज्वालगंज वार्ड के सभासद मो0 आफताब, कांग्रेस नेता मो0 शहाब अहमद, आदर्श व्यापार मंडल मंडल प्रभारी एवं पावर टूल्स जिलाध्यक्ष मो0 इमरान समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User