चरन पादुका यात्रा का गुरुद्वारे में हुआ स्वागत, दिल्ली से पटना साहिब जा रही यात्रा

Wednesday, October 29, 2025 - 22:26
Updated: 12 months ago
0
चरन पादुका यात्रा का गुरुद्वारे में हुआ स्वागत, दिल्ली से पटना साहिब जा रही यात्रा

फतेहपुर (आरएनआई) रेल बाजार स्थित स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में दिल्ली से पटना साहिब जा रही चरण पादुका यात्रा का युवा संगत ने शहर सीमा पर बड़े जोश ख़रोश के साथ स्वागत किया। यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए शादीपुर चौराहा से नगर कीर्तन के रूप में गुरुबाणी गायन करते हुए गुरुद्वारे पहुंची। यहां पर फूल माला, पुष्प वर्षा और सिरोपाव पहना कर स्वागत किया। लंगर की सेवा उपरान्त वर्मा चौराहे तक विदाई दी। इस अवसर पर स्थानीय संगत का जोश और सेवाभाव देखकर यात्रा में आए सभी यात्री भाव विभोर हो गए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार संतोख सिंह, सह अध्यक्ष सरदार नरिंदर सिंह रिक्की, ज्ञानी सरदार कुलदीप सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सरदार सुरिंदर सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह रिंकू, सरदार जसबीर सिंह, सरदार गोविंद सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार गुरमीत सिंह उमंग, पम्मी, ग्रेटी, नामी, हरमंगल सिंह, वीर सिंह, महिलाओं में ईश्वर कौर, रनदीप कौर, मनजीत कौर, खुशी, सतनाम कौर, अमरजीत कौर, परमजीत कौर, हरविंदर कौर, सतबीर कौर, शिम्पी, नवतेज कौर कंवलजीत कौर आदि का विशेष योगदान रहा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User