घंटाघर के पास दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी, आग बुझाने का प्रयास जारी

Sunday, November 12, 2023 - 22:33
Updated: 3 years ago
0

शाहजहांपुर, (आरएनआई) शाम करीब 7:30 बजे घंटाघर के पास मोहल्ला लकड़ी मंडी स्थित एक तीन मंजिला दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के अंदर रखे सामान में आग इतनी जोर की लगी की धूँ धूँ करके सारा सामान जलने लगा। लोगों द्वारा मौके पर आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी भी वहां पर पहुंच गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की एक गाड़ी से जब काम नहीं चला तो दूसरी गाड़ी भी बुलाई गई। इसी तरह मौके पर पानी भरी दमकल की लगभग तीन गाड़ियां खत्म हो चुकी हैं। दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने का कार्य जारी है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User