ग्वालियर प्रशासन का एक्शन, राजस्थान से आया 3 लाख 61 हजार रुपये का संदिग्ध मिल्क केक जब्त, कई जिलों में होना था सप्लाई

Friday, October 25, 2024 - 20:52
Updated: 2 years ago
0
ग्वालियर प्रशासन का एक्शन, राजस्थान से आया 3 लाख 61 हजार रुपये का संदिग्ध मिल्क केक जब्त, कई जिलों में होना था सप्लाई

ग्वालियर (आरएनआई) दिवाली से पहले ग्वालियर जिला प्रशासन मिलावटखोरों पर कड़ी निगरानी रख रही है और उसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं पिछले दिनों नकली मावा बनाने की फैक्ट्री, मिलावटी मावा पकड़ने वाली खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज बड़ी मात्रा में संदिग्ध मिल्क केक जब्त किया है, जब्त मिल्क केक ई कीमत 3 लाख 61 हजार रुपये बताई गई है।

ग्वालियर शहर में बाहर से मिलावटयुक्त एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की आवक रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। इस कड़ी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पुरानी छावनी क्षेत्र से एक लोडिंग वाहन से लगभग 2030 किलोग्राम संदिग्ध मिल्क केक जब्त किया है। वाहन चालक ने पूछताछ के दौरान टीम को बताया कि विभिन्न मिक्स ब्रांडों का यह मिल्क केक धौलपुर से लाया गया था और ग्वालियर बस स्टैण्ड से बस द्वारा अन्य जिलों के लिये भेजा जाना था। जब्त मिल्क केक की कीमत लगभग 3 लाख 61 हजार रूपए आंकी गई है।

ग्वालियर से बाहर अन्य जिलों में भेजने की थी तैयारी 
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस के शर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम ने धौलपुर से आए एक लोडिंग वाहन को पुरानी छावनी क्षेत्र में जाँच के लिये रोका। इस वाहन में गोपिका मिक्स केक, लार्ड कृष्णा मिक्स केक, स्पेशल कृष्णा मिक्स केक, श्री राधा कृष्णा स्पेशल मिक्स केक व जयश्री कान्हा स्पेशल बर्फी एवं लूज मिक्स केक पाया गया। वाहन चालक ने बताया कि यह मिल्क केक ग्वालियर बस स्टैण्ड से महाकाल बस के जरिए ग्वालियर से बाहर भेजने के लिये मालिक ने भेजा था।

मिल्क केक के पैकेट पर अलग अलग ब्रांड के नाम
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मिल्क केक विधिवत जब्त करने के साथ-साथ सभी ब्राण्ड के मिल्क केक के नमूने लिए हैं। नमूने लेने की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह द्वारा की गई। सभी नमूने जांच के लिये राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User