ग्वालियर किले से गिरी लड़की, झाड़ियों में फंसी, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया

Thursday, November 30, 2023 - 18:03
Updated: 3 years ago
0
ग्वालियर किले से गिरी लड़की, झाड़ियों में फंसी, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया

ग्वालियर, (आरएनआई) ग्वालियर किले से एक लड़की के गिरने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। किले से गिरने के बाद वो झाड़ियों में फंस गई। पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो वो मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से उसे वहां से रेस्क्यू किया गया। लड़की गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से किया रेस्क्यू
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ग्वालियर को सूचना मिली थी कि किले से एक लड़की गिर गई है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि वो झाड़ियों में अटकी हुई है। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया है। लड़की को हाथ पैर सहित शरीर में कई स्थानों पर चोट आई है और वो बोल भी नहीं पा रही है। पुलिस ने उसे जीवाजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी तक घायल लड़की का न तो नाम पता चल पाया है न ही ये जानकारी मिली है कि वो कहां की रहने वाली है।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही तफ्तीश 
फिलहाल अस्पताल में लड़की का इलाज जारी है। पुलिस इस मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है। इस मामले में अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि लड़की आखिर किले से नीचे गिरी कैसे। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है। कई लोग ये भी कह रहे हैं कि उसने खुद छलांग लगाई तो कुछ ये आशंका जता रहे हैं कि किसी ने उसे धक्का दिया है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी नहीं बोल रही है और उसका कहना है कि लड़की के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User