गौ को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में रैली

Monday, November 20, 2023 - 17:22
Updated: 3 years ago
0
गौ को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में रैली

नई दिल्ली, (आरएनआई) गौ रक्षा तथा गौ को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर साधु संतों एवं गौ प्रेमियों ने आज यहां ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विशाल रैली की। 

राष्ट्रमाता गौ मंगलम् अभियानम्" के तहत आयोजित इस रैली में वक्ताओं  ने गायों के संरक्षण तथा गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग की।

प्रसिद्ध कथा वाचक एवं गौ रक्षा आंदोलन के प्रणेता श्री गोपाल मणि महाराज ने कहा कि धर्मशास्त्रों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है।

आंदोलन में हिस्स ले रहे छत्तीसगढ भवन निर्माण मजदूर महासंघ के प्रमुख राजेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी जाती है तो अगले साल फरवरी से इसके लिए जन अभियान तेज किया जाएगा। 

सुप्रीम कोर्ट के वकील केशव चौधरी ने कहा कि गौ  प्रेमियों की मांग जायज है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।एल.एस।

उषा पाठक 
वरिष्ठ पत्रकार।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User