गोवर्धन पूजा व मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें

लाल टिपारा गौशाला में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा मुख्य आयोजन। 

Wednesday, October 30, 2024 - 21:20
Updated: 2 years ago
0
गोवर्धन पूजा व मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें

ग्वालियर (आरएनआई) कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने दिए निर्देश जिले की अन्य गौशालाओं में भी हो गोवर्धन पूजा। 

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के तहत गरिमामय ढंग से हो कार्यक्रम का आयोजन। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 2 नवम्बर को आदर्श गौशाला लाल टिपारा में आयोजित होने जा रहे गोवर्धन पूजा व मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बुधवार को समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आयोजन में जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिकों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करें। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थायें बेहतर से बेहतर हों। उन्होंने कहा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय ढंग से हो। 
 
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि राज्य शासन ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस कार्यक्रम में गौशालाओं में गोवर्धन पूजा को भी शामिल किया है। इसलिए लाल टिपारा सहित जिले की अन्य गौशालाओं में भी 2 नवम्बर को गोवर्धन पूजा का आयोजन कराएँ। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवर्धन पूजा व स्थापना दिवस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को जरूर आमंत्रित करें। 
 
बुधवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक प्रमुख शासकीय भवनों में रोशनी की जाए। साथ ही स्वच्छता, सजावट, रंगोली इत्यादि गतिविधियाँ भी हों। ऐतिहासिक स्मारकों व महापुरुषों की प्रतिमाओं के परिसर में विशेष तौर पर साफ-सफाई कराई जाए। निर्माण श्रमिकों को मिष्ठान वितरण व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बस्तियों में दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम भी किए जा सकते हैं। उन्होंने दीपावली पर होने वाले आतिशबाजी कचरे को हटाने के लिये सघन स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी बैठक में दिए। 
 
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय अस्पतालों के मरीजों को स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से फल एवं मिष्ठान वितरण करने के लिये भी कहा। 
 
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार, कुमार सत्यम व टी एन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 

स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाएँ। 

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट एवं नगर निगम आयुक्त कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर जिले के स्व-सहायता समूहों एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिये प्रदर्शनी लगाने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने कहा यह काम प्रमुखता से किया जाए।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User