गैस-पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति या कालाबाजारी की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, नोट करें नाम व नंबर

Thursday, March 12, 2026 - 19:48
0
गैस-पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति या कालाबाजारी की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, नोट करें नाम व नंबर

गाजियाबाद (आरएनआई): गाजियाबाद जिला प्रशासन ने गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच लोगों की शिकायतें दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। प्रशासन के अनुसार यदि कोई व्यक्ति पेट्रोल-डीजल या घरेलू गैस सिलिंडर की जमाखोरी, कालाबाजारी, अवैध भंडारण या अफवाह फैलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी या किसी अन्य समस्या की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 0120-3761964 जारी किया है। नागरिक इस नंबर पर कॉल कर संबंधित जानकारी दे सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति से संबंधित परेशानी होती है तो वह संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क कर सकता है। प्रशासन द्वारा जारी प्रमुख संपर्क नंबर इस प्रकार हैं—

प्रमुख संपर्क अधिकारी और नंबर

आईओसीएल विक्रय प्रबंधक दीपक राज – 9624451100

नमन यादव – 8053333039

बीपीसीएल से कनकना – 9707048264

एचपीसीएल से अमित कुमार – 9582418375

तहसील मोदीनगर – विनोद भारती – 9528871403

मोदीनगर शहर – स्वेज पंवार – 9720577155

ब्लॉक भोजपुर – हेमलता – 7408137240

मोदीनगर शहर – दीपा वर्मा – 8272829626

मुरादनगर शहर व ग्रामीण – शैलेश कुमार सिंह – 9453418386

तहसील लोनी – विशाल यादव – 7906871761

आनंद स्वरूप त्रिपाठी – 9984450573

तहसील सदर – प्रिया तिवारी – 6394555683

नगर क्षेत्र प्रथम/ब्लॉक रजापुर – सत्यप्रकाश मालवीय – 8010287829

नगर क्षेत्र द्वितीय – प्रियंका राय – 8800453645

ट्रांस हिंडन क्षेत्र – नूर फातिमा – 8081205222

खोड़ा क्षेत्र – दिव्या जिंदल – 8860369093

प्रशासन ने कहा है कि नागरिक किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अफवाह की जानकारी तुरंत इन नंबरों पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User