गुना शहर में विशाल तिरंगा यात्रा मैं एसडीएम श्रीमती शिवानी पाठक सहित खाद विभाग अधिकारियों ने लिया रैली में भाग

Wednesday, August 14, 2024 - 22:44
Updated: 2 years ago
0
गुना शहर में विशाल तिरंगा यात्रा मैं एसडीएम श्रीमती शिवानी पाठक सहित खाद विभाग अधिकारियों ने लिया रैली में भाग

गुना (आरएनआई) आजादी की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग गुना के तत्वदान में एसडीएम श्रीमती शिवानी पाठक ने हरी झंडी दिखाकर घर-घर तिरंगा यात्रा रैली का शुभारंभ किया।

 गुना शहर के विभिन्न सड़क मार्ग से गुजरती हुई घर-घर तिरंगा रैली नवीन कलेक्टर परिसर में पहुंची।यहां पर रैली का समापन किया गया।

 गौर तलब है कि खाद्य आपूर्ति नागरिक जिला अधिकारी तुलेश्वरकुर्रे ने अपने जिले के कंट्रोल संचालक एवं सेल्समैन एवं कर्मचारी के साथ घर-घर तिरंगा यात्रा रैली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तो दूसरी ओर कंट्रोल संचालिका श्रीमती अनीता जैन आरोन ने अपने कर्मचारियों के साथ रैली में भाग लिया और घर-घर तिरंगा लहराने का संकल्प के साथ आजादी की वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाने की अपील की।

इस अवसर पर कंट्रोल संघ जिला अध्यक्ष संजय दुबे, गोपाल अग्रवाल, धीरेंद्र चौबे, राम भरोसे नामदेव, छोटू नसीम, जयसिंह जीतू, संतोष संजय बाथम, नीरज चंदेल सहित समस्त कंट्रोल संचालक एवं सेल्समैन कर्मचारियों ने कर्मचारियों ने रैली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User