गुना लोकसभा के 8 विधासभा से 200 अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने दी रायसुमारी

केविनेट मंत्री कृष्णा गौर ने ली बंद कमरे में रायसुमारी

Monday, February 26, 2024 - 18:57
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) शिवपुरी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सोमवार को रायसुमारी संपन्न हुई। गुना लोकसभा की  रायसुमारी की जिम्मेदारी प्रदेश संगठन द्वारा मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर एवं पूर्व निगम अध्यक्ष सुरेश आर्य ने गुना लोकसभा क्षेत्र से 8 विधानसभा के अपेक्षित 200 से अधिक कार्यक्रताओं से बंद कमरे में रायसुमारी ली।

गुना लोकसभा क्षेत्र के सांसद पद की रायशुमारी के लिए  कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को दोपहर से 5 बजे तक गुना लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से स्थानीय सर्किट हाउस गुना में रायसुमारी ली। रायसुमारी पश्चात श्रीमति गौर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित कर पत्रकारों से चर्चा की।

चर्चा के दौरान श्रीमती गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्ष की सरकार में गरीब जन कल्याण की योजनाओं से हर वर्ग का उत्थान किया हे। आज भाजपा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लडने जा रही है और भाजपा एक बार फिर से मोदी सरकार के मंत्र के साथ 400 पार करेंगी ऐसा कार्यजरताओं का विश्वास हे। जिसको लेकर आज मुझे गुना लोकसभा क्षेत्र की रायसुमारीमें 200 से अधिक अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने रायसुमारी दी। 

गुना से 49, शिवपुरी से 64 एवं अशोकनगर जिले के 82 कार्यकर्ताओ ने संगठन के मार्गदर्शन पर 3 नाम लिखकर बंद लिफाफे में दिए। रायसुमारी में पूरी तरह निष्पक्ष, गोपनीयता एवं पारदर्शिता रखी गई।

इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में सुरेश आर्य पूर्व निगम अध्यक्ष, लोकसभा संयोजक राधेश्याम पारिक, सह संयोजक सुरेंद्र शर्मा, लोकसभा विस्तारक लखन सिंह राणा, जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, शिवपुरी जिलाध्यक्ष राजू बाथम, अशोकनगर जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी,विकास जैन नखराली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User