गुना में ‘सेफ क्लिक-2026’ अभियान शुरू, साइबर अपराधों के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक
गुना (आरएनआई) पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर सायबर अपराधों की रोकथाम व आमजन को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से ‘‘सेफ क्लिक अभियान’’ का द्वितीय संस्करण ‘‘सेफ क्लिक 2026’’ 15 दिवसीय एक विशेष अभियान प्रदेश स्तर पर प्रारंभ किया गया है । यह अभियान दिनांक 24 जून 2026 से दिनांक 08 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा । गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किये जाने हेतु जिले में पुलिस अधिकारियों की विशेष टीमें गठित की गईं हैं । जिनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज सहित अन्य सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता कायक्रम आयोजित कर लोगों को सायबर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जावेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)