गुना में पॉलीहाउस के गुलाब: खुशबू और सौंदर्य का अद्भुत संगम

तकनीकी सहयोग और अनुदान से किसानों को लाभ, खुले खेतों में भी गुलाब उत्पादन को बढ़ावा, गुलाब की महक से महकेगा भविष्य

Sunday, March 9, 2025 - 19:24
Updated: 2 years ago
0
गुना में पॉलीहाउस के गुलाब: खुशबू और सौंदर्य का अद्भुत संगम

गुना (आरएनआई) जिले में पॉलीहाउस तकनीक से उगाए जा रहे गुलाब न केवल अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, बल्कि किसानों के लिए आय का एक नया और स्थायी स्‍त्रोत भी बन रहे हैं। "ताजमहल" किस्म के गुलाब अपनी आकर्षक रंगत और मनमोहक खुशबू के कारण बाजार में खास पहचान बना रहे हैं।

उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक केपीएस किरार ने बताया कि कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में "हर घर गुलाब" अभियान को साकार करने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत किसानों को पॉलीहाउस में गुलाब उत्पादन के लिए तकनीकी सहायता, अनुदान और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह तकनीक जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और उच्च गुणवत्ता वाले फूलों का उत्पादन सुनिश्चित करने में मददगार साबित हो रही है।

उद्यानिकी विभाग पॉलीहाउस के साथ-साथ खुले खेतों में भी गुलाब उत्पादन को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए किसानों को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की ओर से गुलाब की खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएँ लागू की गई हैं, जिससे जिले में फूल उत्पादन को नई ऊँचाइयाँ मिल रही हैं।

गुलाब की बढ़ती माँग को देखते हुए जिले के किसान अब व्यावसायिक खेती की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। स्थानीय और राष्ट्रीय बाजारों में गुना के गुलाबों की माँग बढ़ने से किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है। सरकार की पहल और किसानों की मेहनत से यह क्षेत्र आर्थिक समृद्धि की नई कहानी लिखने की ओर अग्रसर है। इससे न केवल स्थानीय किसानों को लाभ मिलेगा, बल्कि गुना जिले की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User