गुना में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, होम डिलीवरी जारी
गुना (आरएनआई) जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से होम डिलीवरी की जा रही है। वर्तमान में 9,690 सिलेंडर उपलब्ध हैं, तथा 16,000 की बैटिंग है। पर्याप्त मात्रा में सिलेंडरों की आपूर्ति लगातार बनी हुई है। सभी उपभोक्ता गैस एजेंसी के मोबाइल नम्बर पर कॉल कर बुकिंग कराये ताकि उन्हें घर पर सिलेंडर प्राप्त हो सके। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है गुना में घरेलू गैस सिलेंडर का बॉटलिंग प्लांट है। पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं। सभी उपभोक्ता घबराएं नहीं। गुना में घरेलू गैस सिलेंडरों का बॉटलिंग प्लांट संचालित है, जिससे निरंतर सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गैस एजेंसी के मोबाइल नंबर पर कॉल कर या अन्य माध्यमों से बुकिंग कराएं, ताकि उन्हें समय पर घर पर सिलेंडर प्राप्त हो सके।
इन माध्यमों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर की बुकिंग
इंडेन गैस मिस्ड कॉल: 8454955555, SMS/IVRS: 7718955555, व्हाट्सएप: 7588888824,ऐप: Indian Oil One App एवं पोर्टल: http://cy.indianoil.in, भारत गैस मिस्ड कॉल: 7710955555, SMS/IVRS: 7715012345 / 7718012345, व्हाट्सएप: 1800224344, ऐप Hello BPCL एवं पोर्टल: http://my.ebharatgas.com तथा एचपी गैस के लिये मिस्ड कॉल: 9493602222, SMS/IVRS: 8888823456, व्हाट्सएप: 9222201122,ऐप: HP Pay एवं पोर्टल: http://my.hpgas.in कर सकते हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अधिकृत माध्यमों से ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



