गुना में कल संभागीय प्रभारी डॉ. निशांत खरे का प्रथम आगमन, लेंगे कई अहम बैठकें

Sunday, November 23, 2025 - 20:45
Updated: 11 months ago
0
गुना में कल संभागीय प्रभारी डॉ. निशांत खरे का प्रथम आगमन, लेंगे कई अहम बैठकें

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त संभागीय प्रभारी डॉ निशांत खरे का अपनी नियुक्ति के बाद प्रथम बार गुना आगमन कल सोमवार को होगा। आप प्रातः ग्यारह बजे सड़क मार्ग द्वारा गुना पहुँचेंगे जहाँ वे विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। उनके आगमन की तैयारियाँ को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में स्थानीय सांसद जनसंपर्क कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई। मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि संभागीय प्रभारी डॉ निशांत खरे नागरिक गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में बैठक लेंगे साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों के साथ औपचारिक परिचय बैठक करेंगे। बैठक में विधायक पन्नालाल शाक्य,नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य,मंडल अध्यक्ष,सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। आप रात्रि विश्राम गुना करेंगे तथा मंगलवार को अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User