गुना पुलिस की संवेदनशीलता, चोरी गए जूते भी हुए बरामद!
गुना (आरएनआई) शासकीय टीचर राजेश शर्मा को अपने जूते वापस मिल गए। आखिर उम्र ही क्या ही थी जूतों की। दो दिन ही तो पहन पाए थे ₹4000/ के जूते । ऐसे में चोर ने गजब ही कर दिया।
गुना में हनुमान टेकरी से चोरी हुए सरकारी टीचर राजेश शर्मा के जूते पुलिस ने खोज निकाले हैं। सरकारी टीचर टेकरी पर दर्शन करने गए थे। इसी दौरान इसके जूते चोरी हो गए थे। कैंट पुलिस ने जूते खोजकर टीचर को सौंप दिए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी चाहे छोटी हो या बड़ी, पुलिस हर मामले में शिद्दत से कार्रवाई करती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)