गुना दक्षिण वन परिक्षेत्र में 5 ट्रैक्टर कल्टीवेटर जप्त किये, ई नेत्र पायलेट प्रोजेक्ट का गुना मे सफल परिक्षण जारी, गुना वन स्टाफ कर रहा है लगातार रात्रि गस्त 

Friday, May 23, 2025 - 17:56
Updated: 1 year ago
0

गुना (आरएनआई) गुना दक्षिण वन परिक्षेत्र के अंतर्गत वन भूमि में खेती करने के अपराध में वन स्टाफ द्वारा पांच ट्रैक्टर, पंजा,कल्टीवेटर मात्र चार दिन में जप्त किये गए हैँ. यह उल्लेखनीय कार्यवाही गुना दक्षिण के वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक चौधरी के नेतृत्व में एक अभियान चलाकर पूर्ण की गई है।

 परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा समस्त रेंज स्टाफ को एकत्रित कर लगातार चार दिन तक रात्रि गस्त की गई. कार्रवाई के दौरान बीट ख्यावदा, बीट बजरंगगढ़, बीट गादेर से एक एक व बीट बिनख्याई से दो ट्रेक्टर जप्त कर रेंजर विवेक चौधरी द्वारा प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

गुना शिवपुरी सहित पांच जिलों में सरकार द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट को लागू किया गया है जहां रियल टाइम फॉरेस्ट अलर्ट सिस्टम के तहत ई- नेत्र ऐप पर सैटेलाइट इमेज से हो रहे अतिक्रमण का पता चलता है। ऐ आई पद्धति पर ई नेत्र ऐप गुना डीएफओ अक्षय राठौड़ द्वारा डेवलप किया गया है जिसे मध्य प्रदेश वन विभाग द्वारा अतिक्रमण रोकथाम की दिशा में प्रोत्साहित भी किया जा रहा है. गुना डीएफओ के इस प्रयास के प्रभावी परिणाम  भी सामने आ रहे हैं।

ई नेत्र एप के अलर्ट  पर गुना डिवीजन की सभी रेंज मे वन भूमि पर चल रहे वाहनों की धर पकड़ मुहिम जारी है।
गुना दक्षिण वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक चौधरी से बात करने पर उन्होंने बताया कि पहले क्षेत्रीय स्टाफ को जंगल में जाकर अपराध का पता लगाना पड़ता था कई बार सघन और दूरस्थ स्थान होने के कारण अपराध का बहुत देर बाद पता चलता था, ई - नेत्र ऐप के रियल टाइम फॉरेस्ट अलर्ट सिस्टम के आने से मोबाइल से ही अपराध होने का पता लग जायगा जोकि वन अपराध की रोकथाम में बहुत प्रभावी होगा।

अतिक्रमण की रोकथाम की दिशा में गुना दक्षिण रेंज में लगातार कार्यवाही अभी जारी रहेगी......


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User