गुना टेकरी पर हुई चोरी को लेकर विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने रखा अपना पक्ष

Tuesday, May 28, 2024 - 16:30
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) सिद्ध स्थल टेकरी मंदिर पर 4 साल पहले हुई चोरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उसके लिए हम पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक व्यक्ति पूर्व में विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यक्रमों में आया है। जब हम समाज में काम करते हैं तो सार्वजनिक आयोजनों में कई लोग शामिल होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति के मंतव्य और चरित्र को भांपना आसान नहीं होता। मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि चोरी का आरोपी हमारे संगठन का पदाधिकारी नहीं था। जब पुलिस ने आरोपियों को संदेहियों में उठाया तब हमने स्पष्ट कहा था कि आरोपी कोई भी हो कठोरतम कार्यवाही की जाए। हमारे संगठन में वीरवृत्ति के लोग स्वीकार्य हैं लेकिन किसी भी असामाजिक तत्व के लिए कोई जगह नही है। हम पुलिस से आग्रह करते हैं कि आरोपियों को कठोर सजा हो एसी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User