गुना जनसुनवाई में 180 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
गुना (आरएनआई) शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। आज विभिन्न आवेदकों ने जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य और नामांतरण के आवेदन प्रस्तुत किये गये, जिनके निराकरण के निर्देश दिये गये। आज इस दौरान लगभग 180 आवेदन नागरिकों द्वारा प्रस्तुत किये गये।
स्वास्थ्य सुविधाओं, आधार कार्ड का नागरिकों ने लिया लाभ
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा अधिक से अधिक लोगों को आधार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो इसके लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जनसुनवाई में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्ही की जांच सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी गई, जिनका बड़ी संख्या में आवेदकों द्वारा लाभ लिया गया। आज जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
जनसुनवाई में जरूरतमंदों को रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा विभिन्न आर्थिक सहायता प्रकरणों में आवेदकों को सहायता राशि के चैक प्रदान किए गए। कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा जनसुनवाई में राजेश पालीवाल निवासी बीनागंज तहसील चांचौड़ा ने पुत्र की ऑखों के ऑपरेशन के लिये 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि एवं श्याम अहिरवार निवासी ग्राम परवाह तहसील बमोरी को पुत्र के उपचार के लिये 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक रेडक्रॉस के माध्यम से प्रदान किए।
जनसुनवाई में दिव्यांग को तत्काल मिली सहायता
आज जनसुनवाई में तहसील आरोन निवासी 65% अस्थिबाधित दिव्यांग रामवीर सिंह ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को ट्रायसाइकिल की मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर के निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा तत्परता दिखाते हुए श्री रामवीर सिंह को ट्रायसाइकिल, वॉकर एवं कृत्रिम पैर तत्काल उपलब्ध कराए गए। सहायता मिलने पर उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)