गुना: चेतना समूह द्वारा 24वां विशेष नवरात्रि साधना शिविर कल से
गुना (आरएनआई) नवरात्रि भारतीय संस्कृति में शक्ति आराधना का महापर्व है। इन दिव्य नो दिनों में प्रकृति हमें अपने जीवन मे शारीरिक, मानसिक,बौद्धिक व आध्यात्मिक ऊर्जा व शक्ति का संचय का अवसर प्रदान करती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का बहुत अधिक महत्व होता है।
मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भारतीय संस्कृति व आध्यात्म के प्रचार प्रसार के उद्देशय को लेकर गठित चेतना समूह गुना द्वारा प्रतिबर्षानुसार चैत्र व शारदीय नवरात्रियों में नवदिवसीय बिशेष साधना शिविर का आयोजन समूह प्रणेता भैया दिनेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में चेतना ध्यान कक्ष ॐ श्री काम्प्लेक्स नया पूरा में किया जाता है। वर्तमान में चेतना समूह द्वारा भारतीय संस्कृति व आध्यात्मिक गतिविधिया देश मे ही नही अपितु अब विदेशो में भी संचालित हो रही है। समूह प्रमुख पवन अग्रवाल ने बताया कि इस नवदिवसीय बिशेष साधना शिविर में समग्र ध्यान के अभ्यास सहित भारतीय धर्म ग्रंथों व शास्त्रों में वर्णित कथाओं सहित हमारे रीतिरिवाजों, मान्यताओं, परम्पराओ के वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित व्याख्यानो का आयोजन किया जाता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



