गुना के वार्ड 12 में आ रहा खून जैसा लाल पानी

कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह पहुंचे मौके पर जनता से हुए रूबरू

Jan 23, 2024 - 18:30
Jan 23, 2024 - 18:31
 0  3.1k

गुना (आरएनआई) गुना के शीतला माता क्षेत्र में की जा रही लाल पानी की सप्लाई मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह पीडि़त बस्ती में पहुंच गए। उन्होंने इस मामले में नगरपालिका को आड़े हाथों लेते हुए लाल पानी सप्लाई करने पर चिंता जताई है और लोगों को न्याय दिलाने के लिए अदालत तक जाने की बात कही।
बता दें कि मंगलवार को गुना कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई के दौरान नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाले दर्जनों महिलाओं ने उनके घर लाल पानी सप्लाई करने की जानकारी दी थी। महिलाएं अपने साथ पानी की बोतलें भी लेकर पहुंची थीं, जो पीने योग्य नहीं था। इस मामले की जानकारी मिलने पर चांचौड़ा के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह वार्ड में पहुंच गए और लोगों की समस्या देखकर हैरान रह गए। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इस तरह का पानी पीने से बच्चों विकलांग हो सकते हैं, इसलिए समस्या गंभीर है। उधर लक्ष्मण सिंह का दौरा होते ही नगरपालिका सक्रिय हो गई और इलाके लगे एक अन्य ट्यूबवैल से कुछ देर के लिए साफ पानी सप्लाई कर दिया। जिस पर इलाके की महिलाओं ने आरोप लगाया कि नेताओं के वार्ड में आते ही नगरपालिका सक्रिय हो गई, जबकि उन्होंने कई बार शिकायत की तो ध्यान नहीं दिया गया। उधर पीएचई के अधिकारियों ने जल्द ही साफ पानी की व्यवस्था करने की बात कही है। वही पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह विभिन्न समस्यायो को लेकर कलेक्टर अमनवीर सिंह से भी मिले।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0