गुना के ग्राम हिलगना में मंत्री श्री राजपूत द्वारा बच्‍चों के साथ किया गया विशेष भोज

Aug 15, 2024 - 16:03
Aug 15, 2024 - 16:04
 0  3k
गुना के ग्राम हिलगना में मंत्री श्री राजपूत द्वारा बच्‍चों के साथ किया गया विशेष भोज

गुना (आरएनआई) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला गुना गोविन्‍द सिंह राजपूत जनपद पंचायत गुना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम हिलगना पहुंचकर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष भोज  में शामिल हुए। 

इस अवसर पर विधायक  पन्‍नालाल शाक्‍य, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता गुप्‍ता, जिला पंचायत अध्‍यक्ष  अरविन्‍द धाकड़, भाजपा अध्‍यक्ष धर्मेन्‍द्र सिकरवार सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्‍हा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे सहित स्‍कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों के साथ भोजन किया गया।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0