गुना की रेल सुविधाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों पर सुनील आचार्य ने जताया आभार
गुना (आरएनआई) गुना लोकसभा क्षेत्र की रेल समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया द्वारा रेल मंत्री, भारत सरकार को पत्र लिखे जाने पर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है। इस जनहितकारी पहल के लिए यात्री सेवा संगठन मध्य प्रदेश के प्रतिनिधि एवं XZRUCC सदस्य सुनील आचार्य ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
सुनील आचार्य ने कहा कि कोरोना काल के बाद बंद पड़ी ट्रेनों का पुनः संचालन, नई रेल सेवाओं की शुरुआत, ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने तथा रेल लाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जिस गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ श्री सिंधिया ने उठाया है, उससे गुना क्षेत्र के नागरिकों में नई उम्मीद जगी है। विद्यार्थियों, व्यापारियों, यात्रियों और आमजन को इससे प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि गुना अंचल लंबे समय से बेहतर रेल सुविधाओं की अपेक्षा कर रहा था और अब केंद्रीय मंत्री द्वारा इस दिशा में ठोस पहल किए जाने से क्षेत्र के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। यह कदम गुना की यात्रा संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
सुनील आचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के सक्षम नेतृत्व और सतत प्रयासों से शीघ्र ही रेल सुविधाओं को लेकर सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना भी की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



