गुना: आरोन तहसील में माता मूड़रा गौशाला से 5 हेक्टेयर अवैध अतिक्रमण हटाया गया

Jul 12, 2024 - 14:17
Jul 12, 2024 - 14:19
 0  4k
गुना: आरोन तहसील में माता मूड़रा गौशाला से 5 हेक्टेयर अवैध अतिक्रमण हटाया गया

गुना (आरएनआई) आरोन तहसील के माता मूड़रा गौशाला का चरनोई का रकवा 05 हेक्टर (खसरा no. 3/1/1/1) का अतिक्रमण एसडीएम विकास कुमार आनंद की मौजूदगी में हटाया गया।

जानकारी अनुसार अतिक्रामक भागवत सिंह पुत्र मिश्री लाल, गोरेलाल पुत्र लालू,  चुट्टीलाल पुत्र प्रभुलाल कुशवाहा, रमेश गिर पुत्र जमना गिर द्वारा गौशाला की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था जिसको हटा दिया गया है।

अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान आरोन एसडीएम विकास कुमार आनन्द, तहसीलदार श्रीमती रूचि अग्रवाल, नायब तहसीलदार अनुराग जैन, सीईओ जनपद पंचायत श्रीमति मोनिका झारिया, TI आरोन, पटवारी एवम कोटवार उपस्थित रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0