गाड़ी के उड़े परखच्चे, छह की मौत: इंदौर से घूमने निकले सात दोस्त, उज्जैन के बाद जा रहे थे जगन्नाथ पुरी

राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि यह दुर्घटना बाघनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी गांव के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। सात दोस्तों का एक समूह इंदौर से घूमने निकला था। उज्जैन घूमने के बाद, वे छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा के पुरी जा रहे थे।

Friday, August 15, 2025 - 14:16
0
गाड़ी के उड़े परखच्चे, छह की मौत: इंदौर से घूमने निकले सात दोस्त, उज्जैन के बाद जा रहे थे जगन्नाथ पुरी

राजनांदगांव (आरएनआई) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार को एक कार डिवाइडर से उछलकर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। 

उन्होंने बताया कि 25 से 30 साल की उम्र के सात दोस्तों का एक समूह इंदौर से घूमने निकला था। उज्जैन घूमने के बाद, वे छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा के जगन्नाथ पुरी जा रहे थे।

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि चालक को शायद झपकी आ गई होगी, जिससे कार विपरीत लेन में चली गई। उन्होंने बताया कि कार दूसरी दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कार चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं और उसे यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से पांच की पहचान आकाश मौर्य (28), गोविंद (33), अमन राठौर (26), नितिन यादव (34) (सभी मध्य प्रदेश निवासी) और संग्राम केसरी (ओडिशा निवासी) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User