गांधी जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Monday, October 2, 2023 - 21:07
Updated: 3 years ago
0
गांधी जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

सिकंदराराऊ। (आरएनआई) राष्ट्रीय पर्व महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता एवं विद्यालय कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वरचित काव्य पाठ एवं संगीतमय भजनों की प्रस्तुति कर सभी को मंत्र मुक्त किया तथा  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता का कार्य कर जन चेतना में जागरूकता का अभियान चलाया ।
 इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें केवल धरातल पर ही भारत को स्वच्छ नहीं बनाना है बल्कि मानव मस्तिष्क को कुविचारों से भी स्वच्छ बनाना चाहिए । जिससे  स्वस्थ एवं स्वच्छ भारत का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर समस्त आचार्य एवं आचार्या बहिनें व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User