भगवान श्री गणेश शोभायात्रा के साथ होगा श्रीरामलीला का शुभारंभ

Monday, October 2, 2023 - 21:07
Updated: 3 years ago
0

सासनी। (आरएनआई) दिनांक छह अक्टूबर दिन शुक्रवार से श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ श्री रामलीला मैदान में भगवान श्री गणेश शोभायात्रा के साथ किया जाए। इसके लिए एक माह पूर्व ध्वजा रोहण अयोध्या चैक में किया जा चुका है।
रविवार को श्री रामलीला कमैटी पदाधिकारियों ने बताया कि श्री रामलीला महोत्सव के शुभारंभ में भगवान श्री गणेश शोभायात्रा निकाली जागए। जो श्री रामलीला मैदान से शुरू होकर कस्बा के विभिन्न मागों से होते हुए श्री रामलीला मैदान पहुंचेगी जहां श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि श्री गणेश शोभायात्रा के संयोजक नितिन गुप्ता सर्राफ होंगें तथा श्री रामलीला महोत्सव का उद्घाटन समाजसेवी श्रीमती प्रज्ञा वाष्र्णेय एवं उनके पति निर्देश चंद्र वाष्र्णेय देर शाम आठ बजे करेंगे। इसी दिन श्री रामलीला मंच मच पर सती मोह व भगवान शिव पार्वती विवाह का मंचन होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User