गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने छात्र को कुचला, दर्दनाक मौत

Tuesday, February 6, 2024 - 16:38
Updated: 3 years ago
0
गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने छात्र को कुचला, दर्दनाक मौत
ट्रक से कुचलकर पड़ा छात्र का शव

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहाबाद पाली मार्ग पर शहर से मात्र दो किलोमीटर दूर जमलापुर मोड़ पर एक तेज रफ्तार गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने एक छात्र को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई दोनों ओर से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवागमन शुरू कराया। पाली रोड पर ग्राम जमलापुर के निकट रूपापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक यूपी 31टी 2514 ने मोटर साइकिल सवार मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुमा के मजरा लोकपुर निवासी आकाश 23 वर्ष पुत्र बाबूराम को कुचल दिया। ट्रक के पिछले पहिए से वह बुरी तरह कुचल गया। मौके पर आसपास के गांव की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रुक गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया मृतक आगमपुर स्थिति स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कालेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। मंगलवार दोपहर 12 बजे घर से कालेज में सरकार द्वारा दिए जा रहे मोबाइल के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने गया था। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था।उसके पिता गांव में ही अपना प्राइवेट क्लिनिक चलाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User