गणेश विसर्जन में दो युवक डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
गुना (आरएनआई) जिले में गणेश विसर्जन के दौरान दो युवकों की जान पानी में चली गई। पहली घटना कैंट थाना क्षेत्र के हिलगना तालाब पर हुई, जहां नगाड़ा कॉलोनी निवासी कल्ला उर्फ राजकुमार केवट (17) गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार दोपहर डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीईआरएफ टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना मृगवास थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलखेड़ी की है। यहां बुधवार देर शाम डोल ग्यारस का अखाड़ा देखने आए इंदर सिंह भील तालाब में डूब गया। प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम ने रात से लगातार सर्चिंग की, लेकिन 20 घंटे बाद भी शव नहीं मिल सका। दोनों हादसों से क्षेत्र में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



